Delhi में थमने लगा COVID-19 का कहर, 6 फीसदी से नीचे पहुंचा Positivity Rate :-
बुधवार को दिल्ली में 3846 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 235 मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा 9427 मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया
Updated:May 19, 2021, 04:20 PM
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार कम होता जा रहा है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य में कोविड-19 के 3846 नए मरीज मिल हैं, जो 5 अप्रैल के बाद एक दिन में मिले वाले केसों की सबसे कम संख्या है.
6% से नीचे आया पॉजिटिविटी रेट
नए मरीजों की संख्या कम होने के साथ ही पॉजिटिविटी रेट (Positivity Rate) भी 5.78 फीसदी पर आ पहुंच है. वहीं दिल्ली में एक्टिव केसों (Active Cases) की संख्या भी 50,000 से घटकर अब 45,047 पर आ गई है, जो 13 अप्रैल के बाद सबसे कम है. हालांकि राहत की बात ये रही कि एक दिन में 9427 मरीज कोरोना से जंग जीत गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

0 टिप्पणियाँ
thanks for comment and wait for reply