दुनिया के 12 ऐसे देश जिनके पास नहीं है अपनी सैन्य ताकत,देते है दुनिया को शांति का संदेश।
दुनिया में ऐसे कई देश है जिन्होंने सुरक्षा के लिए सेना से अधिक पुलिस पर भरोसा जताया है और विश्व भर मे शांति का संदेश दिया है
पूरी दुनिया जहाँ एक ओर किसी भी देश के लिए सेना का होना उसकी सुरक्षा के लिए रीढ़ के समान मानी जाती है । इस दुनिया का ऐसा कौन सा देश होगा खुद को शक्तिशाली बनाना नहीं चाहता । आज दुनिया का हर देश अपने सैन्यबल और हथियारों कि संख्या बढ़ाने मे जुटा हुआ है । लेकिन दुनिया मे ऐसे कई देश है जिन्होंने सुरक्षा के लिए सेना से अधिक पुलिस पर भरोसा जताया है और विश्व भर मे शांति का संदेश दिया है । ये हैं वो 12 देश जिनके पास नहीं है अपनी सेना -
1. कोस्टारिका
मध्य अमेरिका मे निकारगुआ और पनामा के बीच स्थित कोस्टारिका के पास वर्ष 1948 से पहले अपनी सेना थी । लेकिन 1948 मे हुए गृह युद्ध के बाद यहाँ सेना को हट दिया गया । क्षेत्रफल के हिसाव से यह देश काफी छोटा है , जिसके पास अपनी सेना नहीं है । आंतरिक सुरक्षा के लिए यह देश पूरी तरह पुलिस प्रसासन पर निर्भर है । गौर करने वाली बात यह है कि अपने पड़ोसी देश निकारागुआ से सीमा पर तनाव के बावजूद कॉस्टरिका ने सुरक्षा के लिए सेना नहीं बनाई है ।
2. पनामा -
इस लैटिन अमेरिकी देश मे वर्ष 1990 मे सेना का प्रवधान खत्म कार दिया गया था । इस सूची के अन्य देशों की तरह ही यहाँ कि सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस पर है ।
3. हैती
हैती मे सेना ने कई बार निर्वाचित सरकार का सत्ता पलट कर उसपर कब्जा जमा लिया था । दर्जनों बार यहाँ सैन्य शासन रहा । यही वजह है कि वर्ष 1995 मे यहाँ सेना का प्रावधान खत्म कर दिया गया । हालकि एक बार फिर सेना को बनाए जाने कि मांग उठ रही है ।
4. समोआ
समोआ 1962 मे न्यूजीलैंड की गुलामी से आजाद हुआ । आजादी के 54 साल बाद भी इस देश के पास सैन्य बल नहीं है । समोआ एक शांतिप्रिय देश है और इसका काम पुलिसबल से चल जाता है । न्यूजीलैंड ने आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर वो इस देश कि मदद के लिए आगे बढ़ेगा । इस देश का क्षेत्रफल 2842 किलोमीटर तक फैला हुआ है ।
5. सोलोमन आइलैंड
यह देश कई द्वीपों का समूह है । सोलोमन आइलैंड 1893 तक ब्रिटेन के अनरक्षण मे था । इस देश की पहली सरकार 1976 मे बनी जो ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाई । दअरसल यहाँ जातीय संघर्ष और आपराधिक मामले के चलते विवाद बढ़ता चला गया । विवाद इतना बढ़ चुका था कि न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया को मध्यस्थता करते हुए शांति बनानी पड़ी । अब आस्ट्रेलिया इस देश कि देख रेख कार रहा है । सोलोमन आइलैंड 28 हजार 400 वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है ।
6. एंडोरा
यूरोप मे स्थित ये देश 1276 मे बना । इस देश की मदद के लिए स्पेन और फ्रांस हमेशा सक्रिय रहे हैं । एंडोरा स्की रिजार्ट और ड्यूटी फ्री चीजों के लिए चर्चित है । यह देश टैक्स बचाने वाले देश मे स्वर्ग माना जाता है । यहाँ कि खास बात ये है कि जजों भी शख्स पुलिस फोर्स मे भर्ती होना चाहता है उसके पास खुद का हथियार होना चाहिए । एंडोरा कुल 467.6 वर्ग किलोमीटेर की हद मे है ।
क्या आप दुनिया के सबसे दुर्लभ कपड़ों में से एक लोटस सिल्क (Lotus Silk) के बारे में जानते हैं?
7. ग्रेनेडा
ग्रेनेडा एक बार अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश का हमला झेल चुका है । ये हमला तत्कालीन सरकार और सेना के विवाद के कारण हुआ था । उस समय इस देश के पीएम माउरिक बिशप थे । हमले के बाद ग्रेनेडा लोकतान्त्रिक देश बन गया । इस देश कि सारी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के सुपुर्द है । एंटिगुआ , बारबादोसा ,डोमिनिका जैसे देश ग्रेनेडा की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते है । यह देश 348.5 वर्ग किलोमीटर लम्बा है ।
8. मार्शल आइलैंड
यह देश 1983 मे स्वतंत्र हुआ लेकिन इसे आज भी अमेरिका का हिस्सा माना जाता है । इस देश पर हमला करना मतलब सीधे अमेरिका पर हमला करना है । मार्शल आइलैंड के पास भी अपनी सैन्य ताकत नहीं है और ज्यादातर अमेरिका पर ही निर्भर रहता है । यह देश 1814 वर्ग किलोमीटर तक फैला है ।
9. लिंचटेस्टाइन
ये देश उन देशों कि लिस्ट मे है , जिन्हे सेना कि जरूरत महसूस नहीं होती । एस्ट्रो-पर्सियन वार (1868) के बाद इस देश ने अपनी सेना तैयार कि थी , लेकिन ज्यादा खर्च के चलते इसे खत्म कर दिया गया क्योंकि देश इस खर्च को झेल पाने कि स्थिति मे नहीं था । सेना कि गैरमौजूदगी मे यहाँ की पुलिस सुरक्षा और कानून व्यवस्था संभालती है । हालाकी ,सुरक्षा के लिए इस देश की नजर स्विट्जरलैंड मिलिट्री पर रहती है । इसका कुल क्षेत्रफल 160 वर्ग किलोमीटर है ।
10. नॉरु
प्रशांत महाशगर मे स्थित नारू दुनिया के सबसे छोटे देशों में शुमार किया जाता है । इसका क्षेत्रफल महज 21.10 वर्ग किलोमीटर ही है । इस कारण से यहाँ पर सेना नहीं है , बल्कि पुलिस के जिम्मे ही सुरक्षा की जिम्मेदारी है । हालांकि , जरूरत पड़ने पर आस्ट्रेलिया इस देश की मदद करने के साथ सुरक्षा के साजो-सामान भी मुहैया कराता है ।
11. वेटिकेन सिटी
12. पलाऊ
पलाऊ के पास भी अपनी सेना नहीं है । यह देश भी अपने नागरिकों कि सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स पर आश्रित है । ऐसे मे हमला होने कि स्थिति मे उसकी मदद को सबसे पहले अमेरिका ही आता है । 1983 मे एक समझौते के तहत अमेरिका , पलाऊ को हर स्थिति मे सैन्य मदद देता है । इसका कुल क्षेत्रफल 465.6 वर्ग किलोमीटर है ।
तो ये वो 12 देश जिनके पास सैन्य बल नहीं है पर आत्मबल जरूर है । ये देश दुनिया को शांति का संदेश देते है ।
जानें कैसे सिक्किम भारत का हिस्सा बना?













0 टिप्पणियाँ
thanks for comment and wait for reply