Corona ( virus )

      Corona

क्या है कोरोना वायरस (covid-19) ?

कोरोना वायरस का संबंध वायरस के एसे परिवार से है , जिसके संक्रमण से जुखाम से लेकर सांस लेने मे  तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है |

इस वायरस को पहले कभी नहीं देखा गया है । 

इस वायरस का संक्रमण दिसंबर मे चीन के वुहान मे शुरू हुआ था ।  डबल्यूएचओ के मुताबिक , बुखार , खांसी , सांस लेने मे तकलीफ इसके लक्षण हैं । अबतक इस वायरस को फैलाने से रोकने वाला टीका पूर्ण रूप से नहीं बना है । 

हम आपको इस प्रश्नोंत्तरी के जरिए कोरोना से जुड़ी जरूरी जानकारी दे रहे है , जो आम लोगों के साथ प्रतियोगी परीक्षा कि तैयारी कर रहे युवाओ के लिए भी उपयोगी साबित हो सकती है । 


1.कोरोना वायरस 2019 का पहला केस कहाँ मिला था ?

    उत्तर - चीन मे वुहान के हुआनान मे 

2. कोरोना वायरस के नए वायरस को अस्थायी रूप से क्या नाम दिया गया है ?

   उत्तर - 2019 - nCov

3. किसने कोरोना वायरस को 'अन्तराष्ट्रिय आपातकाल ' घोषित किया है ?

    उत्तर - विश्व स्वास्थ्य संगठन 

4. कोरोना वायरस का पहला मामला भारत के किस राज्य मे मिल था ?

   उतर - केरल 

5.किस बैंक ने कोरोनावायरस महामारी के चलते 'आपातकालीन ऋण सुविधा' कि  शुरुआत की है ?

   उत्तर - भारतीय स्टेट बैंक 

6. डबल्यूएचओ द्वारा कोरोना वायरस को क्या नाम दिया गया है ?

   उत्तर - COVID-19 

7. मनुष्य मे कोरोना वायरस किस संक्रमण के कारण होता है ?

   उत्तर - श्वास तंत्र संक्रमण 

8. कोरोना वायरस किस प्रकार का वायरस है ?

   उत्तर - यह आरएनए वायरस है ?

9. कोरोना वायरस का सीधा प्रभाव मानव शरीर मे कहाँ पड़ता है ?

   उत्तर - श्वसन तंत्र पर 

10. कोरोना वायरस कि पहचान कैसे कि गई ?

     उत्तर - इलेक्ट्रान मैक्रोस्कोप विश्लेषण तकनीक के जरिए वायरस नमूने लिए गए 

11. कोरोना वायरस किस प्रकार से मनुष्यों मे एक दूसरे मे फैलता है ?

     उत्तर - संक्रमित व्यक्ति के खाँसने या छिकने से अपने चारों ओर करीब डेढ मीटर के लोगों को चपेट मे लेता है । 

12. किस देश मे COVID-19 के खिलाप लड़ने के लिए 'महामारी रोग अधिनियम 1897' लागू किया ?

     उत्तर - भारत 

13. कोरोना वायरस के गंभीर मामले को देखते हुए केंद्र सरकार ने किस फोर्स का गठन किया है ?

     उत्तर - टास्क फोर्स 

14. किस देस मे कोरोना वायरस की वैक्सीन का पहला ट्रायल शुरू हुआ था ?

      उत्तर - अमेरिका 

15.अमेरिका की किस कंपनी ने 'एजुकेशनल कोरोना वायरस' वेबसाइट लांच की है ?

     उत्तर - google ने 

16. किसने 'covid' एक्सन प्लेटफार्म लांच किया है ?

     उत्तर - who

17. किस सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने 'coronavirus information hub' को लांच किया है ?

      उत्तर -व्हाट्सप्प 

18. भारत के इतिहास मे कितनी बार 'लाकड़ाऊन' किया गया है ?

     उत्तर - पहली 

19. किस देश ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए मात्र 10 दिन मे 1000 बिस्तरों वाला अस्पताल तैयार किया है ?

     उत्तर - चीन 

20.कोरोना वायरस का नाम कहाँ से पद ?

    उत्तर - crown-like projection जैसे अनुमानों के कारण 


कोरोना वायरस (CoVID-19) से कैसे बचाव करें :-

बीमार लोगों से मिलने पर परहेज करें ।  यदि खुद बीमार है तो  डाँ. से मिलने के अलावा बाहर निकालने से बचे । खासी और जुखाम होने पर टिश्यू (रुमाल) का इस्तेमाल करे । परिजनों के साथ कम् बैठे । 


.घर पर जिन वस्तुओ का रोजाना इस्तेमाल हो रहा है । उनकी सफाई रोजाना करे । कुर्सी , मेज, लाइट के स्विच , दरवाजे के हत्थे को घर के सभी लोग इस्तेमाल करते है , इन्हे रोजाना साफ करे । 


  • पानी और साबुन का इस्तेमाल करते हुए हाथों को बीस सेकेंड तक रगड़ कर साफ करें । खाने के पहले और बाद , शौचालय के इस्तेमाल के बाद साबुन से हाथ धुले । 
  • एसे सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें जिसमे 60 %  एल्कोहल हो ।  
  • .परिजनों ,रिश्तेदारों और मित्रों को जीवनशैली से  जुड़ी सावधानियों के बारे मे बताए । पड़ोसियों से मिलकर आपातकालीन स्थिति कि योजना बनाएं। 
  • बीमारी की स्थिति मे सम्पर्क करने वाले लोगों कि सूची बनाए और साथ के लोगों के साथ साझा करे । 


      .घर पर रहे ..स्वस्थ रहे ..सुरक्षित रहे                                    

           

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ